आंकड़े कम हो रहे हैं पर एम्स में कोरोना के मरीज में इजाफा

कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने की वजह से Delhi AIIMS का ट्रॉमा सेंटर पूरी तरह भर चुका है। ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू की व्यवस्था है और एक आईसीयू में 12 बेड का इंतजाम होता है। ऐसे में फिलहाल 48 आईसीयू बेड पर मरीज भर्ती हैं, जिसके बाद अब तीन और विभागों में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की जा रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में एक ओर जहां कोरोना के नए मामलों में कमी आई है, वहीं Delhi AIIMS के इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो गया है। इमरजेंसी में आने वाला हर तीसरा या चौथा मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहा है।दरअसल यह वह मरीज है, जिन्हें इमरजेंसी में भर्ती करवाया जाना होता है और भर्ती करवाने से पहले उनका टेस्ट किया जात है। जांच के बाद करीब 60 फीसदी मरीज कोरोना पॉजिटिव आ रहे है।
एम्स के फॉर्मर रेजिडेंट डॉक्टर के प्रेसिडेंट डॉक्टर अमरिंदर सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में जब मरीजों को भर्ती किया जाता है तो उस वक्त उनकी कोरोना वायरस की जाती है और इस जांच में हर तीसरा या चौथा मरीज कोरोना से संक्रमित पाया जा रहा है। हालांकि सभी मरीजों में कोरोना के माइल्ड सिम्टम्स ही देखे जा रहे हैं। बल्कि कई मरीज तो बिना लक्षण भी होते हैं। अभी भी सावधानी बरतने की जरुरत है।
News Source : abplive



