पढ़ी लिखी पंचायत में युवा महिलाओं की भी भागेदारी-मालती अरोड़ा

पानीपत अरुण मित्तल
हरियाणा एक हरियाणवी एक के मनोहर नारे पर जनता अपनी मुहर लगा चुकी है। विपक्षी पार्टियां वर्षों से केवल लोगों को जातियों में बांटकर तथा धर्म के नाम पर वैमनस्य फैला सत्ता सुख का मजा लेती रही हैं। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरीखे ईमानदार व्यक्ति की नीतियों और कार्यों ने जतला दिया है की राजनिति सुख का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। यही कारण है की पिछले पांच दशकों से कांग्रेस की सीट रही आदमपुर को वहां की जनता ने भाजपा की झोली में डाल मनोहर सरकार की नीतियों में अपना विस्वास जताया है। आदमपुर उपचुनाव एवं हरियाणा में हो रहे पंचायत चुनावों पर बोलते हुए यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने कहीं।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने पहले तो पढ़े लिखे लोगों को पंचायत में पहुँचाया,साथ हि साथ महिलाओं की भागेदारी को बढ़ाया और अब हरियाणा की पंचायतों को युवाओं की पंचायत बनाने का, देश भर में अपने आप में एक अनूठा प्रयास कर रहे हैं। इसके कई उदाहरण पहले फेज़ के पंचायत चुनाव में मीडिया की सुर्खियो में रहे हैं जिनमे भी अधिकतर संख्या में युवतियां शामिल रही हैं। उन्होंने कहा की भारत की आधी जनसँख्या जो की महिलाओं की है उनके ऊपर अपना विश्वास जता कर मनोहर सरकार ने साबित कर दिया है की वो वास्तव में महिला हितैषी नीतियों पर ढृढ़ता से अपने कदम बढ़ा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button