Holi in Bihar : पटना की महिलाओं पर चढ़ा होली का खुमार

भूमिहार समाज की महिलाओं ने रंगों के साथ जमकर खेली होली, एक दूसरे के चेहरे पर लगाए गुलाल

Holi in Bihar: Holi fever on the women of Patna
Holi in Bihar: Holi fever on the women of Patna

Holi in Bihar : पटना : रंगो के त्योहार होली के आगमन से पूर्व आज राजधानी पटना के होटल मौर्या में भूमिहार महिला समाज (Bhumihar Mahila Samaj) द्वारा चौथा होली मिलन फागोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने फूलों और हर्बल गुलाल की होली खेली और एक दूसरे को हर्बल गुलाल से सराबोर कर दिया। मौके पर रंगारंग संगीत कार्यक्रम का भी आयोजित हुआ, जिस पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किए और सबों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

प्रथम भूमिहार महिला समाज द्वारा इस रंगोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान समाज की महिलाओं ने स्वागत भाषण और स्वागत नृत्य के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की, जहां अर्चना सिंह के द्वारा राधे कृष्ण की मनमोहक होली नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद समाज की महिलाओं ने दुनिया भर में चर्चित बरसाने की लठमार होली की भी अद्भुत प्रस्तुति से समा बांध दिया तो आशीना टीम द्वारा भी रंगो के त्यौहार होली को रंगारंग कार्यक्रम के साथ यादगार बनाने का खास प्रयास किया गया।

Holi in Bihar: Holi fever on the women of Patna
Holi in Bihar: Holi fever on the women of Patna

प्रथम भूमिहार महिला समाज के होली मिलन फाग उत्सव के दौरान ही आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कृष्णा जी और गायत्री जी को मोमेंटो और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। वही होली मिलन समारोह में शामिल हुए सभी लोगों को एक आकर्षक उपहार भी दिया गया। इसके साथ ही आयोजन के बाद समाज द्वारा के द्वारा किए गए कार्य का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुक्ता शर्मा, उषा सिन्हा, दिव्या शर्मा, नीरू सिंह, अनामिका शर्मा, रिनिता सिंह, नीरा सिंह, ममता शर्मा, महिमा शर्मा, अनीता सिंह और अर्चना सिंह के अलावा समाज की अन्य महिला भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button