उपाध्यक्ष-पालिका परिषद् ने नवयुग स्कूल-पेशवा रोड का दौरा किया

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष, श्री सतीश उपाध्याय ने निदेशक(शिक्षा), श्री आर.पी.सती, स्कूल की प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं एनडीएमसी के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नवयुग स्कूल, पेशवा रोड का दौरा किया ।

श्री उपाध्याय ने कहा कि कोविड महामारी के बाद से एनडीएमसी स्कूलों के खुलने पर यह मेरा पहला दौरा है । उन्होंने स्कूली छात्रों के साथ बातचीत की । श्री उपाध्याय ने कहा कि लंबे समय के बाद अपने स्कूलों में ऑफ़लाइन शिक्षा और हम एक खुशी का माहौल बनाने और ऑफ़लाइन शिक्षा के लिए छात्रों और शिक्षकों की भावनात्मक भलाई सुनिश्चित करने का हम प्रयास कर रहे हैं ।

श्री उपाध्याय ने विद्यालय का दौरा करने के बाद कहा कि मैं छात्रों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं से संतुष्ट नहीं हूँ। उन्होंने कहा की  स्कूलों के बुनियादी ढांचे के उत्थान की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने पाया कि शौचालय गंदे हैं और खेल के मैदान में घास का अभाव है ।

श्री उपाध्याय ने स्कूल की भौतिकी और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का भी दौरा किया और उसे भी असंतोषजनक पाया। उन्होंने स्कूल के पुस्तकालय का दौरा किया है जो मानक स्तर तक नहीं पाया जाता है।

उन्होंने छात्रों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया । उन्होंने कहा की परिषद् द्वारा दी जाने वाली मिड-डे मील में भी और सुधार की आवश्यकता है क्योंकि भोजन बच्चों के विकास में अहम भूमिका निभाता है ।

श्री उपाध्याय ने पाया कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, जो बच्चों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक बुनियादी जरूरत है।

श्री उपाध्याय ने शिक्षकों से भी बातचीत की और सुविधाओं और अध्ययन सामग्री पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि छात्रों के सुधार या बेहतरी के लिए उपकरणों की आवश्यकता होती है।

श्री उपाध्याय सभी कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधितों को सख्त निर्देश दिए । उन्होंने कहा की कार्य स्थलों पर और विशेषकर विद्यालयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी विभाग द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने कहा की सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करे । उन्होंने कहा की मूलभूत सुविधाओं के अभाव में हम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते ।

श्री उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे । उन्होंने कहा की इस तरह की व्यवस्था या व्यवहार नहीं चलेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button