Mobile World Congress 2023 : जानिए MWC में लाॅच होने वाने वाले Realme GT 3 के फीचर्स के बारे में

Know about the features of Realme GT 3 to be launched in MWC

Know about the features of Realme GT 3 to be launched in MWC
Know about the features of Realme GT 3 to be launched in MWC–   Image/News Source Credit : Internet

Mobile World Congress 2023 : आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन (Mobile) हम सभी की एक बड़ी जरूरत बन गया है। आज के समय में इस एक छोटे से उपकरण यानि की स्मार्टफोन सेहम बहुत से काम तेजी से कर रहे हैं। दुनिया में वैसे भी लोग रोजाना काफी समय मोबाइल पर बिताते हैं। ऑफिस का काम हो या फिर सोशल मीडिया का इस्तेमाल इन सभी के लिए हम स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।

इस साल साल का सबसे बड़ा Mobile Show मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) स्पेन के बार्सिलोना में 27 फरवरी 2023 से 2 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस एक एनुअल शो है जो मोबाइल इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा इवेंट है।

इस मोबाइल शो में कई कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। रियलमी कंपनी इस मोबाइल शो में दुनिया का पहला 240 वॉट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन रियलमी जीटी 3 लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्च इवेंट को आप ऑनलाइन देख सकेंगे। जो चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में।

Realme GT 3 के फीचर्स

यूजर्स को इस स्मार्टफोन Realme GT 3 में  6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल करने को मिलेगा। इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम होने की संभावना है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस कैमरा हो सकता है। साथ ही मैक्रो शॉट्स के लिए 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल जैसे तीन कैमरे हो सकते हैं। यूजर्स को 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।

यह कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है। इसमें क्वालकॉम का सबसे तेज स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर 12 या 16 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करेगा।

फोन में 4600mAh की बैटरी है

स्मार्टफोन रियलमी जीटी नियो 5 का वैश्विक संस्करण होगा, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि यह 240 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन में 4600mAh की बैटरी है।

New Samsung Galaxy A14 4G Launched : जानें इसकी कीमत और खासियत

10 मिनट के अंदर 100 फीसदी चार्ज

खास बात यह है कि यह फोन 10 मिनट के अंदर 100 फीसदी चार्ज हो जाता है। कंपनी ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। Realme GT 3 स्मार्टफोन 28 फरवरी को MWC 2023 में लॉन्च किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button