हमारे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है- इमरान हुसैन

There is no dearth of talent among children studying in our government schools – Imran Hussain
There is no dearth of talent among children studying in our government schools – Imran Hussain

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री इमरान हुसैन (Food and Supplies Minister Mr. Imran Hussain) आज राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय, चश्मा बिल्डिंग में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। वार्षिक उत्सव समारोह में एमसीडी काउंसलर मो. सादिक सहित स्कूल कमेटी के सदस्यों, इलाके के प्रबुद्धजनों और बच्चों के अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस मौके इमरान हुसैन ने कहा कि हमारे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। स्कूल के शिक्षकों और छात्रों की शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प के कारण एक दिन अपनी इसी प्रतिभा के दम पर ये बच्चे भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनायेंगे।

श्री इमरान हुसैन ने पिछले सात वर्षों में ‘अविश्वसनीय उपलब्धियों’ के लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली का शिक्षा मॉडल अनुकरणीय बना है। पूरे देश-विदेश में इसकी सराहना की गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्ली के शिक्षा बजट को बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया है। दिल्ली सरकार शिक्षा प्रणाली को उन्नत बनाने के लिए के लिए लगातार प्रयासरत है। शिक्षित राष्ट्र ही सशक्त राष्ट्र बनता है।

मंत्री श्री इमरान हुसैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान स्कूली बच्चों के उत्साह और छात्रों के मनमोहक परफॉरमेंस की सराहना की। इस अवसर पर प्राइमरी विंग की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर आगंतुकों का मन मोह लिया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत उत्तराखंडी पहाड़ी डांस ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वार्षिक उत्सव समारोह के दौरान स्कूल में अवार्ड्स और पुरस्कारों का भी वितरण किया गया। एकेडमिक टॉपर्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने दिल्ली में शिक्षा मॉडल की बेहतरी में सक्रिय भागीदारी के लिए स्कूली शिक्षकों को भी सम्मानित किया।

श्री इमरान हुसैन ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण और प्रतियोगी शिक्षा के क्षेत्र में देश में कमाल करके दिखाया है । अब हमारे सरकारी स्कूल के बच्चे 100 फीसदी रिजल्ट के साथ बोर्ड की परीक्षा भी पास कर रहे हैं और आईआईटी-जेईई जैसी परीक्षाएं भी पास कर रहे हैं। बल्लीमारान विधानसभा में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।

समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने सुल्तानपुरी स्थित सूर्योदय केंद्र का दौरा कर जायज़ा लिया

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में दिल्ली के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए चश्मा बिल्डिंग स्कूल में चार मंजिला स्कूल भवन निवासियों को समर्पित किया गया। जिसमें सभी छात्रों के लिए अत्याधुनिक स्मार्ट कक्षाओं की सुविधा हैं। जहाँ पुराने जर्जर स्कूल भवन के स्थान पर विज्ञान प्रयोगशाला, स्टाफ रूम, परीक्षा कक्ष, आईटी लैब, पुस्तकालय, एमपी हॉल और शौचालय ब्लॉक बनाये गए हैं । मंत्री ने कहा कि दूसरे फेज के निर्माण कार्य में स्कूल को बहुत जल्द सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर ऑडिटोरियम की सुविधा होगी। वहीं उपरी मंजिल पर क्लासरूम बनाए जाएंगे ।

समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने सुल्तानपुरी स्थित सूर्योदय केंद्र का दौरा कर जायज़ा लिया

खाद आपूर्ति मंत्री ने स्कूली बच्चों को नियमित रूप से अपनी कक्षाओं को अटेंड करने को कहा। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि रेगुलर क्लास अटेंड करने से बच्चों को अपना सिलेबस कवर करने में मदद मिलती है। शिक्षकों का भी मनोबल बना रहता है। आज सरकारी स्कूल के बच्चों का कॉन्फिडेंस देखकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। स्कूल में शुरू किये गए साइंस स्ट्रीम पाठ्यक्रम को पूरी तरह से उन्नत बनाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button