शानदार लव स्‍टोरी वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘विवाह 2’ का ट्रेलर हुआ वायरल

भोजपुरी पर्दे पर पारिवारिक फिल्मों का दौर वापस लाने वाली फिल्म विवाह’ के सिक्वल विवाह 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर इंटर 10 रंगीला पर रिलीज किया गया हैजो रिलीज के बाद से खूब वायरल हो रहा है। लोग इसको खूब पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी से लौटने के बाद अक्षरा सिंह की यह पहली फिल्म होगीजिसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। मूलत : यह ट्राएंगल लव स्टोरी वाली फिल्म हैजिसमें सहर और अक्षरा के साथ चिंटू की केमेस्‍ट्री बेहतरीन है। 

यशी फिल्म्स – अभय सिन्हा प्रस्‍तुत और रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेमेंट कृत ‘विवाह 2’ में यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे भी एक स्पेशल गाने में नजर आईं  हैं। उनका बंगाली लुक दर्शकों को खूब आकर्षित करने वाला है। इसके अलावा फिल्म के संवाद और गाने भी आकर्षक हैं और लोगों को पसंद भी आ रहे हैं। फिल्‍म के निर्माता मशहूर वितरक निशांत उज्जवल और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। निशांत उज्जवल ने बताया कि यह बेहद पारिवारिक फिल्म है। यही वजह है कि फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद भी आ रहा है। हम जल्‍द ही फिल्म के प्रदर्शन की तारीख की भी घोषणा करेंगे। इस फिल्म में संस्कारों और रीति रिवाजों की मुखर अभिव्यक्ति दर्शकों को देखने मिलेगी। गाने भी बेहद कर्णप्रिय है और यह दर्शकों के दिलों को छू लेगी।

फिल्‍म में प्रदीप पांडेय चिंटू, अक्षरा सिंह, सहर अफ्सा और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज टाइगर, अमित शुक्‍ला, अनुराधा सिंह, प्रियांशु सिंह, संजय वर्मा, बबलू पंडित, राजेश मौर्या, ब्रजेश त्रिपाठी व संजय महानंद मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म में संगीत ओम झा का है। गीत श्‍याम देहाती, अरविंद तिवारी, यादव राज, साई प्रकाश, प्रिंस दुबे व राजकुमार आर पांडेय का है। लेखक मनोज कुशवाहा हैं। कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता व कानू मुखर्जी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी के वैंकट महेश का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button