जानें 1 दिन में कितनी बार इस योग को करें, क्या सूर्य नमस्कार हिप फैट कम कर सकता है?

IMAGES SOURCE : GOOGLE

सूर्य नमस्कार (surya namaskar) के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इसमें 12 योगासन होते हैं जो कि शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए काम करते हैं। ये दिमाग से लेकर शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए काम करते हैं। इन्हें करना पाचन तंत्र को तेज करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मददगार है। इसके अलावा भी सूर्य नमस्कार के कई फायदे हैं। लेकिन, आज हम बात करेंगे कि क्या सूर्य नमस्कार करने से हिप फैट कम करने में भी मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं सूर्य नमस्कार  के इन्हीं फायदे के बारे में। फिर जानेंगे कि 1 दिन में कितनी बार सूर्य नमस्कार करना चाहिए।

क्या सूर्य नमस्कार हिप फैट कम कर सकता है-Does surya namaskar reduce thigh and hip fat?

तो हां, सूर्य नमस्कार हिप फैट को कम करने में मददगार है।  दरअसल, सूर्य नमस्कार से जब हम शुरू करते हैं  तो, ये आपको थोड़ा गर्म करने में मदद करेगा और आपकी मांसपेशियों को थोड़ा अधिक लचीला बना देगा। यह आपके शरीर को बेहतर ढंग से फैलाने और आपकी ऊपरी जांघों और हिप्स की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है। इसे ऐसे समझें कि जब आप सूर्य नमस्कार कर रहे होते हैं तो, मांसपेशियों की गतिविधि के दौरान फैट का उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है और इससे वजन कम होता है। आप सूर्य नमस्कार को विकल्प के रूप में भी चुन सकते हैं। यह योग व्यायाम पूरे शरीर को टोन करने में मदद करेग। इस तरह ये हिप फैट को कम करने में कारगर तरीके से मददगार है।

surya namaskar benefits

1 दिन में कितनी बार सूर्य नमस्कार करना चाहिए-How many surya namaskar to do in a day in hindi

1 दिन में आपको लगभग 2 बार सूर्य नमस्कार करना चाहिए। क्योंकि इसमें 12 योगा के सेट हैं जिसे 2 बारी पूरा-पूरा करने का मतलब है 24 बार एक्सरसाइज करना। पहले शुरुआत में 20 मिनट के लिए एक्सरसाइज करें। आपके फिटनेस के आधार पर, सूर्य नमस्कार के 5 से 10 राउंड करें। रेगुलर इसे करना आपके पूरी बॉडी फैट को कम करने में मददगार है।

इसके अलावा आप समय के साथ रेगुलर 12 योगासन करना शुरू कर दें। ये आपके शरीर के लिए पूरी तरह से काफी होगा। ये न सिर्फ हिप फैट को कम करेगा बल्कि, ये शरीर के बाकी फैट को कम करके कैलोरी बर्म करके टोनिंग में भी मददगार होगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button