Nargis Fakhri : यौन शोषण पर नरगिस फाखरी ने चुप्पी तोड़ी, जाने क्या है मामला

Nargis Fakhri : नरगिस फाखरी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक दशक से ज्यादा वक्त हो गया है और उन्होंने अपनी ठीकठाक पहचान बनाई है। बता दें कि नरगिस फाखरी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से की थी। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। इसके बाद वह ‘मद्रास कैफे’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘किक’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में नरगिस ने बॉलीवुड में अपनी यात्रा पर बात की।
मैं दूसरों को जज नहीं करती : Nargis Fakhri
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नरगिस ने बताया कि बॉलीवुड में वह किस तरह के उतार-चढ़ावों से होकर गुजरीं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में होने वाले यौन शोषण पर भी बात की। यौन उत्पीड़न का सामने करने के बारे में नरगिस ने कहा, ‘मैं दूसरों को जज नहीं करती। हर किसी को वह करना चाहिए, जो वह चाहते हैं। लोग कहते हैं कि यहां सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट का सिद्धांत लागू है, लेकिन मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं जो कुछ भी करने को तैयार हो।’
मेंटल और फिजिकल हेल्थ सबसे ऊप
नरगिस फाखरी ने आगे कहा, ‘मेरे लिए मेरी मेंटल और फिजिकल हेल्थ सबसे ऊपर है। मैं जानती हूं कि मैं कौन हूं और मैं अपने साथ खुश रहना चाहती हूं। अपने बारे में अच्छा महसूस करना चाहती हूं। ऐसे में अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ की परवाह करने से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।’
दाग एगो लांछन : रितेश और विक्रांत के बीच सस्पेंस पैदा कर रही है Amrapali की बेबी बंप
‘मेरे पास डरावनी कहांनियां नहीं’
नरगिस ने आगे कहा, ‘मैं खुशनसीब हूं कि मेरे पास वैसी डरावनी कहांनियां नहीं है, जैसी कि कुछ अन्य लोगों के पास हो सकती हैं। लेकिन, यहां लोग फ्लर्टिंग करते हैं और आपके ऊपर दवाब डालते हैं। उनकी आपसे डिमांड रहती हैं। और मैं इस तरह की हूं जो खुद को घर में बंद रखती है। मैं खुद को इन सबसे दूर रखने की कोशिश करता हूं। मुझे पता है कि अपनी बाउंड्री किस तरह तय करनी हैं।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो नरगिस हाल ही में ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ में नजर आईं। इसमें उन्होंने अनुपम खेर और नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन साझा की।
News Source Credit : AmarUjala.com



