स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है नमक खाना: डॉ मनीष कुमार

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय संस्कृति में नमक का बहुत महत्व है। कोई भी व्यक्ति यदि किसी का नमक खा लेता है तो वह उसके साथ किसी भी कीमत पर धोखाधड़ी नहीं कर सकता, अन्यथा उसे नमकहराम तक कहा जाता है।
किसी भी व्यक्ति के मृत्यु के बाद होने वाले श्राद्धकर्म के अंतिम दिन भी रक्त सम्बन्धियों के बीच नमक मिलने की प्रथा है, जिससे भारतीय समाज में नमक की महत्ता का पता चलता है। भारतीय चिकित्सा शास्त्र की एलोपैथी, आयुर्वेदिक व होमियोपैथी विधा में भी साल्ट (नमक) की अनुशंसित मात्रा से रोगियों का इलाज किया जाता है।
इस सम्बन्ध में दिल्ली-एनसीआर के सुप्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ मनीष कुमार ने कहा है कि ज्यादातर लोग नमक को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही समझते हैं, जो कुछ हद तक ठीक भी हो सकता है; क्योंकि ब्लड प्रेशर से इसका रिश्ता माना जाता है, जो लगभग सही भी है। लेकिन उन्होंने सवालिया लहजे में बताया कि यदि शरीर में नमक कम हो जाए तो फिर क्या होगा, यह भी आपके लिए जानना जरूरी है। उन्होंने बताया कि आप यह अवश्य जानिये कि शरीर के काम करने के लिए, शरीर में नमक का एक न्यूनतम स्तर के ऊपर रहना जरूरी है, ख़ास कर दिमाग के लिए- होश के लिए। क्योंकि शरीर में नमक कम होने पर चक्कर आने लगता है और कमजोरी महसूस होने लगती है। यही नहीं, मिर्गी के दौरे भी पड़ने लगते हैं और बेहोशी तक हो सकता है। ऐसे में नमक की सूई लगाई जाती है। यदि मरीज होश में हो तो खाने में नमक की मात्रा बढ़ाने के लिए कहा जाता है, पर ज्यादातर लोगों को नमक ज्यादा खाना समझ में नहीं आता है। नमक हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है पर उसके लिए हमारे पास दस दवाएं हैं।
न्यूरो सर्जन डॉ मनीष कुमार बताते हैं कि नमक किसी भी सजीव के अंदर होने वाली गतिविधि, यानी कोशिका के हर क्रियाकलाप के लिए खासकर ब्रेन और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है और इसका एक ख़ास न्यूनतम स्तर से नीचे जाने पर लोग बेहोश हो जाते हैं। भगवान ने नमक के बदले कुछ और नहीं बनाया है! इसलिये डॉक्टर द्वारा बतलाने पर जरूरी मात्रा में नमक जरूर खाएं। कम नमक का मतलब बिना नमक के खाना नहीं होता है। यदि कोई गलतफहमी हो तो न्यूरो सर्जन डॉ मनीष कुमार के व्हाट्सएप्प नम्बर 9840267857 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button