लोग सरकारी मदद पर निर्भर, इस अमीर देश में खाने का संकट गहराया

IMAGES SOURCE : GOOGLE

Alaska News: अलास्का में भोजन का संकट गहरा गया है। हालत ऐसी हो गई है कि लोग सरकारी मदद पर निर्भर हैं। सरकारी सहायता पर निर्भर अलास्का के हजारों नागरिक महीनों से फूड स्टाम्प का इंतजार कर रहे हैं जिससे महामारी, महंगाई और फिर एक तूफान से पैदा हुआ भुखमरी संकट और गहरा गया है। फूड स्टाम्प एक कार्यक्रम है जिसके तहत कम आय वर्ग वाले लोगों को भोजन के लिए भुगतान किया जाता है।

 

लोग अगस्त से फूड स्टाम्प का इंतजार कर रहे हैं और वह भी ऐसे राज्य में जहां ‘अलास्का नेटिव‘ गांवों समेत दूरदराज के इलाकों में स्थित समुदायों को अक्सर सड़क संपर्क नहीं होने से परेशानी होती है। राज्य के करीब 7,35,000 निवासियों में से करीब 13 फीसदी निवासियों को जुलाई में स्टाम्प मिले थे।

अलास्का नेटिव‘ के 634 लोगों की आबादी वाले एक गांव स्टेबिन्स की प्रशासक डेजी लॉकवुड कैटचीक ने कहा, ‘लोग संघर्ष कर रहे हैं।‘ फूड बैंक ऑफ अलास्का के कार्यक्रम निदेशक एंथनी रीनर्ट ने कहा ‘हम कई लोगों को जानते हैं जो संभवत एक वक्त का भोजन ही कर पा रहे हैं।‘ उन्होंने कहा ‘अलास्का में भूख बड़ी समस्या है लेकिन पिछले छह माह से हालात भयावह हो गए हैं।‘

अमेरिका के उत्तर पश्चिम में स्थित है ये प्रांत

उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर पश्चिम में स्थित अलास्का अमेरिका का एक राज्य है। अमेरिका ने रशियन साम्राज्य से अलास्का को 30 मार्च 1867 में खरीदा था। 1959 में यह अमेरिका का 49वां राज्य बन गया। दूसरे विश्वयुद्ध के समय जापान की सेना ने इसी अलास्का पर हमला किया था। ऐसा माना जाता है कि पर्ल हार्बर से ज्यादा अलास्का में अमेरिकी लोग मारे गए थे।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button