संगीतकार सचिन पंडित ने अपनी प्रतिभा से यूट्यूब पर रोजगार के अवसर को तलाश बनाई पहचान

ग्लोबल डिजिटल वर्ल्ड में रोजगार के कई अवसर इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। ऐसे कई प्लेटफ़ॉर्म हैं, जहां से लोग अपनी पहचान के साथ – साथ अपना करियर भी बना सकते हैं। कुछ यही किया संगीतकार सचिन पंडित ने। जिन्होंने प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अपने कौशल और हुनर के लिए दुनिया में सबसे अधिक देखी जानी वाली यूट्यूब पर अपने लिए संभावनाओं की तलाश की और उस पर अपना करियर बनाया। आज वे यूट्यूब पर  किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने यूट्यूब पर न सिर्फ अपना करियर बनाया, बल्कि वे युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत भी बन गए।

सफलता आसानी से नहीं मिलती। यही संगीतकार सचिन पंडित के साथ भी हुआ। उन्हे भी इस क्षेत्र में सफल होने के लिए कई  उतार – चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ा। तब जाकर आज दुनिया उन्हें एक सफल व्यक्ति के रूप में जानती है। लेकिन उसकी पृष्ठभूमि क्या रही। आईए जानते हैं।

सचिन विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। शुरुआत में वे वीडियो का निर्माण करने वाले निर्माताओं की मदद करते थे। उनके चैनल के लिए वे अपने वीडियो सामग्री को भेजते थे। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर लोगों को क्या पसंद है? लोग क्या देखना चाहते हैं? किस तरह की वीडियो का दौर है? इन सब पर उन्होंने अपनी एक समझ विकसित कर ली। इसके बाद उन्होंने रुख किया यूट्यूब की ओर और अपने अद्भुत कंटेन्ट से उन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया और आज भी लोग उनसे प्रेरणा ले रहे हैं। उन्होंने इस क्रम मे आए सभी बाधाओं को चैलेंज के रूप में लिया और उसे पार कर यह मुकाम हासिल किया।

अपने शर्मीले व्यक्तित्व और उच्च महत्वाकांक्षाओं के साथ उन्होंने आगे बढ़ने का जो प्रण लिया, उस पर वे निरंतर बढ़ते गए। उन्होंने एक लोकप्रिय यूट्यूबर होने के साथ – साथ जाने माने गाने को Lofi संगीत में बदल दिया। उनके इस प्रयास की खूब सराहना हुई। उन्होंने यूट्यूब पर अपनी जर्नी कोविड महामारी के वक्त शुरू की थी, जो अनवरत आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button