सोनी सब के ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्सेे’ के कलाकारों ने अपने क्रू के सदस्यों को दिया एक शानदार सरप्राइज

सोनी सब का शो ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्से’ अपनी सकारात्मक, हल्के-फुल्के अंदाज वाली प्रासंगिक कहानी के कारण जल्द ही भारत का सबसे चहेता शो बन गया है। इस शो को तीन पीढ़ियों के दर्शक पसंद कर रहे हैं। यह शो खुशियाँ फैलाने और अपने आस-पास के लोगों की मदद करने का संदेश देता है।
त्यौहारों के उत्साह को आगे बढ़ाते हुए और ‘वागले की दुनिया’ के बेहतरीन तथा प्यारे क्रू के प्रति आभार जताते हुए, सभी कलाकारों ने टीम के लिये एक सरप्राइज रखा था। उन्होंने उदारता दिखाते हुए एक बड़ी धनराशि जुटाई और उसे क्रू मेम्बर्स को धन्यवाद के तौर पर जरूरी घरेलू चीजें और उपकरण उपहार में देने के लिये खर्च किया। यह शो के प्रति क्रू के निरंतर योगदान और समर्पण को देखते हुए किया गया था। इस कोशिश से त्यौहारों के मौसम का स्नेहपूर्ण और सकारात्मक उत्साह निश्चित तौर पर आगे बढ़ा।
राजेश वागले की भूमिका निभा रहे सुमीत राघवन ने कहा, “दिवाली साल के उन कुछ एक मौकों में से एक है, जब सभी लोग मिलकर जश्न मनाते हैं और काम तथा अन्य तनावों से दूर हो जाते हैं। दिवाली पार्टी हर किसी के लिये एक परफेक्ट मौका था कि सही शॉट या डायलॉग की चिंता किये बिना सभी एक-दूसरे से जुड़ सकें। हमारा क्रू चौबीसों घंटे काम करता है और हमारे शो को इस मुकाम पर पहुँचाने के लिये उसने हर जरूरी काम किया है। हम कुछ समय से सोच रहे थे कि उनके लिये कुछ खास करें और दिवाली पार्टी बिलकुल सही समय पर आई, तो हम सभी ने हमारे लिये उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसका आभार और धन्यवाद जताने के लिये उन्हें उपहार देने का फैसला किया। पिछला डेढ़ साल हर किसी के लिये तनाव से भरा रहा है और हमारा क्रू हमारे लिये सेकंड फैमिली की तरह है, इसलिये इस दिवाली पर उनके लिये कुछ खास करने के हमारे लिये बड़े मायने हैं। मुझे उम्मीद है कि हमने उन्हें खुश किया है।”
वंदना वागले की भूमिका निभा रहीं परिवा प्रणति ने कहा, “दिवाली का एक बड़ा हिस्सा और एक महत्वपूर्ण पहलू है एकजुटता का उत्सव मनाना, जिन लोगों से हम प्यार करते हैं, उन्हें बदले में कुछ लौटाना और अपना आभार जताना। मैं बहुत आभारी हूँ कि ‘वागले की दुनिया’ बहुत अच्छा चल रहा है, हर कोई हमें बहुत प्यार दे रहा है और यह वाकई सुखद है। लोग अक्सर हमारे पर्दे के पीछे के हीरोज, हमारे बेहतरीन क्रू मेम्बर्स को भूल जाते हैं। इसलिये हमने उनके लिये कुछ खास करने का फैसला किया था, ताकि हम दिखा सकें कि उनकी कड़ी मेहनत के हम कितने शुक्रगुजार हैं और यह कि उनके काम पर सभी ध्यान देते हैं। इस दिवाली हम उनके चेहरे पर मुस्कुराहट और उनकी जिन्दगी में बदलाव लाना चाहते थे।‘’
देखते रहिये अपना पसंदीदा शो ‘वागले की दुनिया’, हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, केवल सोनी सब पर



