एल आई सी ने पैरालंपिक खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नई दिल्ली| हाल ही में टोक्यो में हुए पैरालंपिक खेलों में क्रमशः रजत व् कांस्य पदक पाने वाले खिलाड़ियों श्री प्रवीण कुमार एवं श्री शरद कुमार को भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा 50 लाख एवं 25 लाख रु की राशि का चैक भेंट कर सम्मानित किया गया | पुरुषों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में श्री प्रवीण कुमार ने रजत पदक एवं श्री शरद कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किया|

एल आई सी दिल्ली मण्डल कार्यालय-1 के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री अशोक कुमार ठाकुर व विपणन प्रबंधक श्री दिलबाग सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया | वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री अशोक कुमार ठाकुर ने समारोह में बोलते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम देश भर में पैरालंपिक में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक व् चतुर्थ स्थान प्राप्त कर देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित कर रहा हैं |

इस अवसर पर खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों सहित भारतीय जीवन बीमा निगम, दिल्ली मंडल कार्यालय -1 के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं एलआईसी, दिल्ली मंडल कार्यालय-1 के खेलकूद अधिकारीगण/कर्मचारीगण जिन्होंने विभिन्न खेलों में पदक व् अवार्ड अर्जित कर एल आईसी को गौरवान्वित किया हैं, इस सम्मान समारोह में उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button