ट्रामा सेंटर के साथ लगते वाले रोड पर जलभराव के कारण हो रही राहगीरों को परेशानी

Passengers are facing problems due to waterlogging on the road adjacent to the trauma center
Passengers are facing problems due to waterlogging on the road adjacent to the trauma center

Bahadurgarh Mews : बहादुरगढ़, ओपन सर्च (गौरव शर्मा)। शहर के ट्रामा सेंटर के साथ लगते वाले रोड पर जलभराव के कारण आए दिन हादसे होने का अंदेशा लगा रहता है। प्रशासन व विभागीय अधिकारी केवल खानापूर्ति करने का काम करते हैं, समस्या का समाधान उनको कोई सरोकार नहीं है यह कहना है दी माजदा कैंटर यूनियन प्रधान भूप सिंह का। उन्होंने कहा कि रोड पर जलभराव के कारण रोजाना दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

रोड पर सीवर के ढक्कन भी टूटे हुए हैं। राहगीरों ने भी बताया कि यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते जाते हैं, जिससे उनको काफी समस्याएं आ रही है। उन्होंने कहा कि धुंध का भी मौसम है गड्ढे, सीवर के ढक्कन टूटने और जलभराव के कारण हादसे होते हैं।

एसवाईएल का पानी, 108 हिंदी भाषीय गांव हरियाणा को तुरंत दे पंजाब : रमेश दलाल

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द विभागीय अधिकारी इस समस्या का समाधान करें। इस अवसर पर दी माजदा कैंटर यूनियन बहादुरगढ़ प्रधान भूप सिंह, अनिल कुमार, काला राठी, मास्टर जितेंद्र, पवन, जयवीर, सुनील कौशिक, विनोद, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र छिल्लर, रवि सोलधा, नरेंद्र काजला, तकदीर मलिक, टीनू दलाल, लीलू बराही, सागर सांगवान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button