स्थायी भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में एकीकृत पहल’

नई दिल्ली। आईआईटी कानपुर में साकार हुई अग्रणी एआई आधारित स्टार्टअप कंपनी एआई टेस्टिफाइड 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (एनएसडी) मनाएगी। हर साल इस दिन को भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सीवी रमण द्वारा रमण प्रभाव की खोज के तौर पर मनाया जाता है। इस साल के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम है, ‘स्थायी भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में एकीकृत पहल’।
इस अवसर पर भारतीय वैज्ञानिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के मकसद से एआई टेस्टिफाइड अखिल भारतीय स्तर की विज्ञान क्विज प्रतियोगिता क्विजफाइड की घोषणा करते हुए खुशी जाहिर कर रही है। क्विजफाइड का उद्देश्य क्विज में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को अवसर प्रदान करना और उन्हें वर्ष का युवा वैज्ञानिक खिताब जीतने का मौका देना है।
यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है और छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं। यह पहला मौका है कि दिल्ली सरकार के सभी 1053 स्कूल इस मेगा आॅनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इसका मकसद हमारे भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान के बारे में जानकारी बढ़ाना और साथ ही कम उम्र से ही छात्रों में वैज्ञानिक मानसिकता को बढ़ावा देना है।
एआई टेस्टिफाइड (आईआईटी में तैयार) के सीएमडी एमके यादव ने कहा, यह क्विज 3 वर्ग समूहों में आयोजित किया जाएगा यानी छठी से आठवीं तक के छात्र बिगनर स्तर के लिए पंजीकरण करा सकते हैं, वहीं 9वीं से 10वीं के छात्र इंटरमीडिएट स्तर के लिए के लिए और 11वीं एवं 12वीं के छात्र एडवांस्ड लेवल के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। क्विज के विजेता को वर्ष का युवा वैज्ञानिक अवार्ड दिया जाएगा।
एआई टेस्टिफाइड देश के जाने—माने और अनूठे प्लेटफॉर्म के रूप में उभरी है जहां स्कूली शिक्षा प्रणाली और यूपीएससी परीक्षा की तैयारियों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को शामिल किया गया है और प्रत्येक छात्र की कॉन्सेप्ट समझ की ताकत और कमजोरी की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्लेटफॉर्म का मानना है कि ‘प्रत्येक छात्र अपने आप में खास है और उसके सीखने—समझने का अपना अलग अंदाज होता है।’
अन्य तैयारियों के लिए एआई टेस्टिफाइड प्लेटफॉर्म द्वारा प्रदान किए गए यूएसपी के अनुसार इस क्विज में गलत विकल्प छांटने का विकल्प और सबसे उपयुक्त विकल्प चुनने की 50—50 तकनीकी भी शामिल की जाएगी। छात्रों को क्विज के बाद वीडियो समाधान तथा संसाधन इस्तेमाल करने के बारे में भी सुझाव दिए जाएंगे जिनसे उन्हें अपने ज्ञान की कमी का अहसास हो पाएगा।
यह क्विज समूह के निर्धारित समय एक घंटे के तहत आॅनलाइन आयोजित किया जाएगा और छात्र 28 फरवरी 2022 को दोपहर 1 बजे तक इसके लिए नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र https://schools.aitestified. ai/quizfied पर लॉग कर सकते हैं।



