केजरीवाल सरकार गांवों में विकास कार्य पर खर्च करेगी 399 करोड़ रुपए, 291 योजनाओं को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार दिल्ली के विभिन्न गांवों में किए जाने वाले विकास कार्य पर 399 करोड़ रुपए खर्च करेगी। दिल्ली के विकास मंत्री श्री गोपाल राय (Delhi Development Minister Shri Gopal Rai) की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में आज हुई दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक में गांवों में सड़क, नाली, जल निकाय, पार्क, खेल मैदान और सामुदायिक केंद्र समेत अन्य विकास कार्यों के लिए 291 योजनाओं को मंजूरी दी गई है। दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्राम विकास की परियोजनाओं को समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार, शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में  दिल्ली सचिवालय में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में दिल्ली के गांवों में विकास सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 291 योजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत, सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान, चौपाल, व्यायामशाला आदि से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे। दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में 399 करोड़ रुपए की लागत से यह विकास कार्य किए जाएंगे।

बैठक में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के सदस्यों ने लंबित प्रस्तावों का मामला उठाया। जिसके बाद विकास मंत्री गोपाल राय ने विभाग को ग्राम विकास से जुड़ी परियोजना की फाइलों पर समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मंत्री गोपाल राय ने ग्राम विकास के कार्यों को करने वाली मुख्य कार्यकारी एजेंसी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाई जाए।

दिल्ली के विकास मंत्री श्री  गोपाल राय ने कहा कि सरकार गांवों में सड़कों, पार्कों, नालियों और बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्रों की स्थिति में सुधार के साथ-साथ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। दिल्ली सरकार ने गांव में की जाने वाली विभिन्न योजनाओं पर इस साल लगभग 200 करोड़ रूपए खर्च कर रही है। वहीं, मंजूर की गई इन 291 योजनाओं को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए विभाग को निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार इन योजनाओं को पूरा करने में करीब 399 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

विकास मंत्री श्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले दिल्ली के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी सहित अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button