पूरे वर्ष रत्नत्रय फाउंडेशन 500 लोगो को रोज भोजन वितरित करेगा

डॉ. शम्भू पंवार, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख सामाजिक संस्था रत्नत्रय फाउंडेशन (Ratnatray Foundation) द्वारा जनवरी से डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (रोहिणी) दिल्ली में आनेवाले मरीजों एवं परिजनों को शुद्ध व सात्विक भोजन वितरण कार्य का शुभारंभ किया। यह भोजन सेवा पूरे वर्ष 365 दिन चलेगी।
आज डॉ अंबेडकर अस्पताल के आगे 500 लोगों को भोजन वितरित किया ।इस अवसर पर श्री लक्ष्मी कमल चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन एवं प्रसिद्ध समाज सेविका डॉ. कमल शर्मा ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते हुवे कहा की इस आपाधापी के युग में रत्नत्रय फाउंडेशन के संस्थापक अशोक कोठारी जी द्वारा गरीब व जरूरतमंद की सेवा करना नर सेवा नारायण सेवा के समान है।
ऐसे विकट हालात में निर्धन व वंचित वर्ग , जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को समझ कर और उनकी सेवा करना बड़ा ही सराहनीय कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अशोक कोठारी जी के नेतृत्व में रत्नत्रय फाउंडेशन द्वारा गत 3 वर्ष से देश के सबसे बड़े अस्पताल “एम्स ” में 500 लोगो को रोज भोजन व आर एम एल अस्पताल में रोज 800 लोगो को चाय व नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है।करोना काल में लोक डॉउन में भी कामगारों,घुमंतु लोगों को उनके स्थान पर जाकर भोजन के पैकेट दिए गए थे।



