दर्शको में खास लोकप्रिय हो रहा है गायक विवेक भारती के एल्बम का ‘कतरा सॉन्ग’
Singer Vivek Bharti's album 'Katra Song' is becoming very popular among the audience.

राजू बोहरा. ओपन सर्च
हाल ही में रिलीज हुआ गायक विवेक भारती की एल्बम का गाना ‘कतराÓ इन दिनों काफी सुखिया बटोर रहा है। ये एक हिंदी सैड सॉन्ग है जो आज के दौर के संगीत प्रेमियों खासकर नौजवानों की पसंद बनता जा रहा है।

गायक विवेक भारती इस चर्चित सॉन्ग के सिंगर के साथ-साथ निर्माता भी है। प्रतिभाशाली गायक विवेक भारती के इस गाने में मुख्य भूमिका का अमृता श्रीवास्तव ने निभाई है जो कि मिस इंडिया दिवा का ख़िताब अपने नाम कर चुकी है और साथ ही मॉडलिंग इंडस्ट्री में भी अपना विशेष नाम दर्ज करा चुकी है। ये सॉन्ग जीडी म्यूजिक द्वारा बनाया गया है, गाने के बोल लिखे गए है श्रीकांत द्वारा और इसे बंगाल के जानेमाने निर्देशक अवि सरकार ने इसके निर्देशन में विशेष सहयोग दिया।

इस चर्चित गाने की शूटिंग दार्जिलिंग की ख़ूबसूरत ठंडी वादियो में की गई है जो लीगो को काफी पसंद आ रही है। गौरतलब है की दार्जिलिंग की ख़ूबसूरत लोकेशन दर्शको को हमेशा है आकर्षित करती है। जहां एक ओर गायक विवेक भारती के इस चर्चित सॉन्ग को बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया, पेश किया गया है और लोगो को लगातार पसंद भी आ रहा है। ये गाना कई प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ है जिसमें जीडीम्यूजिक यूट्यूब चैनल, जियो , विंक म्यूजिक, हंगामा, स्पॉटिफाई और बहुत जल्दी ही टेलीविजन म्यूजिक चैनल पर भी आने वाला है। कुल मिलकर दर्शको में गायक विवेक भारती के एल्बम के इस गाने का खासा क्रेज नजर आ रहा है।


