रंगे हाथों पकड़ा, गर्भपात की दवाई बेचते मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद के सुभाष कॉलोनी में गर्भपात की दवाई बेचते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगातार पिछले कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि स्टोर संचालक पिछले काफी समय से गर्भपात करवाने वाली दवाइयां बेच रहा है, जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक गर्भवती महिला को ग्राहक बनाकर दवाई लेने के लिए भेजा।

मेडिकल स्टोर संचालक ने महिला से से 500रूपए  एडवांस ले लिए और बाकी ₹500 दवाई देने के समय देने की बात कही। इसी दौरान मेडिकल स्टोर संचालक को मौके से धर दबोच लिया गया ।  मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई  है।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button