गोवा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन, मतदान समेत पढ़ें पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के घोषित 7 चरण के चुनाव प्रक्रिया में दूसरे चरण में 40 विधानसभा सीटों के लिए भी चुनाव की घोषणा की है. इलेक्शन कमीशन ने यूपी के अलावा तीन राज्यों पंजाब उत्तराखंड और गोवा विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने की घोषणा की है. चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव के नोटिफिकेशन, नामांकन, नामांकन की अंतिम तारीख, नामांकन पत्रों की जांच, उम्मीदवारी का नामांकन वापस लेने की लास्ट डेट, मतदान की तारीख की तारीख और चुनाव परिणामों की तारीखें इस प्रकार हैं.
गोवा की 40 विधानसभा सीटों के चुनाव 14 फरवरी को
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान होंगे, दूसरे चरण में 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण की सीटों के साथ साथ पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक साथ मतदान होगा.
गोवा विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम
नोटिफिकेशन जारी होगा: 21 जनवरी (शुक्रवार) 2022 को
नामांकन की अंतिम तारीख: 28 जनवरी (शुक्रवार) 2022
नामांकन पत्रों की जांच: 29 जनवरी (शनिवार) 2022
उम्मीदवारी का नामांकन वापस लेने की तारीख: 31 जनवरी (सोमवार)
मतदान की तारीख: 14 फरवरी 2022
मतगणना: 10 मार्च 2022
80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोरोना मरीजों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा
कोरोना प्रभावित लोगों, 80 साल से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट से वोट डालने की सुविधा होगी. कोरोना नियमों के साथ चुनाव कराये जाएंगे. पोलिंग स्टेशन में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. know Your Candidate एप भी बनाया गया है, जिसमें प्रत्याशियों के बारे में सभी डिटेल होगी.
News Source : india.com



