सिनेबस्टर मैगज़ीन प्रस्तुत एनएमआईएमएस के यूथ फेस्टीवल “सत्त्वा 2023” का भव्य उद्घाटन
Grand Inauguration of Youth Festival “SATTVA 2023” by NMIMS Presented by Cinebuster Magazine

23 फरवरी तक चलने वाले इस समारोह से मुख्य प्रोमोटर के रूप में रॉनी रॉड्रिग्स जुड़े हैं, सिनेबस्टर मैगज़ीन प्रस्तुत एनएमआईएमएस (एमपीएसटीएमई) के यूथ फेस्टीवल “सत्त्वा 2023” का भव्य उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी और डॉ के पी गांधी द्वारा किया गया। यह तीन दिनों का फेस्टिवल होगा जिसके प्रोमोटर के रूप में रॉनी रॉड्रिग्स जुड़े हुए हैं। बता दें कि अरबाज खान की गर्लफ्रेंड के रूप में चर्चित रहीं जॉर्जिया एंड्रियानी और इस कॉलेज से जुड़े डॉ केपी गांधी ने रिबन काटकर इस यूथ फेस्टिवल की ओपनिंग की। सिनेबस्टर मैगज़ीन प्राइवेट लिमिटेड के ओनर रॉनी रोड्रिग्स ने एनएमआईएमएस (मुकेश पटेल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग) के यूथ फेस्टिवल सत्त्वा 2023 को एक नया रूप और एक नया आयाम दे दिया।
ओपनिंग सेरेमनी की मुख्य अतिथि जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं और वह यहां अपने लुक की वजह से सबका ध्यान आकर्षित करने के सफल रहीं। जॉर्जिया ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस तरह के यूथ फेस्टिवल को काफी एन्जॉय करती हूं क्योंकि नई जेनरेशन इसमे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती है। इससे मुझे अपने कॉलेज के दिन याद आ गए, मैं भला कैसे अपने कॉलेज के दिनों को भूल सकती हूं। कॉलेज के दिन दरअसल हर इंसान के लिए बेहतरीन दिन होते हैं। किसी की पर्सनाल्टी बनाने में कॉलेज के दिन बुनियादी होते हैं। मैं यहां आकर बेहद उत्साहित हूँ। मैं बचपन से ही बहुत मस्तीखोर रही हूँ, ऐसे यूथ फेस्टिवल में मैं भी खूब फन करती थी और ऐसे आयोजन का उद्देशय टैलेंट दिखाना तो होता ही है मस्ती करना भी होता है। सिनेबस्टर मैगज़ीन इस फेस्टिवल की प्रमोटर और स्पॉन्सर है, उनकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।

डॉ के पी गांधी ने बताया कि इतना अच्छा कार्यक्रम आयोजित करने के किए पूरी टीम बधाई की पात्र है। यहां तीन दिन खूब मस्ती होगी, तरह तरह की परफॉर्मेंस होगी और स्टूडेंट्स के साथ और लोग भी इसे एन्जॉय करेंगे।” सिनेबस्टर की टीम यहां मौजूद रही। सिनेबस्टर मैगज़ीन द्वारा होर्डिंग, बैनर और स्टाल अम्ब्रेला लगा हुआ नजर आया। सिनेबस्टर ने इस यूथ फेस्टिवल के प्रचार प्रसार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
बता दें कि इस समारोह की ओपनिंग सेरेमनी के अलावा क्लोजिंग सेरेमनी में भी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज शामिल होंगी। साथ ही फेस्ट के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में जज के रूप में कई हस्तियां हिस्सा लेंगी। इस आयोजन का मुख्य प्रमोटर होने के अलावा, सिनेबस्टर मैगज़ीन विजेता कॉलेज टीम को एक विशेष उपहार के रूप में ३ रातों और ४ दिनों के लिए एक लक्जरी ५ स्टार होटल में रहने का इंतेजाम करेगा, साथ ही ठहरने के दौरान किए गए सभी भोजन खर्च का भुगतान करेगा और मुंबई-गोवा-मुंबई के फ्लाइट टिकट का प्रबंध भी करेगा। यह रॉनी रोड्रिग्स की ओर से स्पेशल तोहफा होगा।
बता दें कि कल २२ फरवरी को यूथ फेस्टिवल सत्त्वा में रॉनी रॉड्रिग्स सहित कई सेलेब्रिटीज़ आएंगे जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मीडिया प्रमोशन्स की जिम्मेदारी मुंडे मीडिया पीआर द्वारा बखूबी निभाई जा रही है।
छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई



