जेमस्टोन यूनिवर्स पेजेंट्स ब्यूटी एंड द बेस्ट मिस-मिसेज मिस्टर प्रतियोगियों का ऑडिशन

Best Miss Mrs Mister Contestants : नई दिल्ली मालवीय नगर स्थित पाम चटवाल फैशन स्टूडियो (Pam Chatwal Fashion Studio) में प्राइम कम्युनिकेशन मीडिया एंड ब्यूटी एन द बेस्ट मैगज़ीन की फाउंडर डारेक्टर प्रीति पूजा जेमस्टोन यूनिवर्स पेजेंट्स ब्यूटी एंड द बेस्ट मिस मिसेज मिस्टर प्रतियोगियों का ऑडिशन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु अर्णव द्वारा लिखित जेमस्टोन यूनिवर्स द सीक्रेट ऑफ ज्योतिष जेम्स पुस्तक अनावरण (Gemstone Universe The Secret Of Astrology Gems Book Unveiled) के साथ हुई। मुख्य अतिथि रीता गंगवानी,सागर कक्कड़, विधि चावला, मिली पाहवा व पाम चटवाल ने सभी प्रतियोगियों को रैम्प वॉक व बात करने को लेकर चर्चा की।

वही ब्यूटी एंड द बेस्ट मैगज़ीन और एविएशन वर्ल्ड मैगज़ीन (Beauty and the Best Magazine and Aviation World Magazine) का भी अनावरण किया गया। मैगज़ीन के कवर पेज डॉक्टर परिन रही। ब्यूटी द बेस्ट मैगज़ीन की फाउंडर प्रीति पूजा ने बताया देश दुनिया के अलग अलग क्षेत्र से आये प्रतिभागियों को बॉलीवुड,ग्लैमर और जीवन शैली के क्षेत्र में अवसर देने का काम कर रहे हैं।
प्रीति पूजा ने बताया हाल ही में मिस ब्यूटीफुल स्क्रीन निशा कांबले को पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट (Bollywood Project) मिला हैं मीडिया से बात चीत में प्राइम कम्युनिकेशन मीडिया की फाउंडर प्रीति पूजा ने बताया रेडिसन ब्लू द्वारका में जेमस्टोन यूनिवर्स पेजेंट्स ब्यूटी एंड द बेस्ट मिस मिसेज मिस्टर इंडिया मिसेज यूनिवर्स 2022 का ग्रांड फिनाले 23 दिसंबर को होने जा रहा हैं जिसमे बॉलीवुड सेलिब्रिटी महक चहल और गुरु अर्णव व अन्य गणमान्य लोगों के साथ विजेताओं को ताज पहनाएंगे।



