स्पेशल टास्क फोर्स ने स्वामी प्रसाद मौर्य से की पूछताछ, जाने क्या है मामला

Image Source : Google

एसटीएफ ने स्वामी प्रसाद मौर्य  (Swami Prasad Maurya) से ये पूछताछ एक ठगी के मामले में की है। हाल ही में मौर्य के निजी सचिव रहे अरमान और दो और लोगों को एसटीएफ ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले में यूपी एसटीएफ ने स्वामी प्रसाद मौर्य से भी पूछताछ की।

आखिर क्या है मामला

स्वामी प्रसाद मौर्य जब मंत्री थे जब उनके निजी सचिव अरमान का नाम एक फर्जीवाड़े में आया था। अरमान पर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। इस मामले में अरमान और उसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अरमान एक पूरा गिरोह चलाता था जो युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के सपने दिखाकर पैसे एंठता था। गिरफ्तारी के समय अरमान और उसके साथियों के पास से यूपी एसटीएफ ने बड़ी मात्रा में स्टूडेंट्स की मार्कशीट, आधार कार्ड और कुछ फर्जी सरकारी दस्तावेज़ भी जब्त किए थे।

एसटीएफ की टीम ने अरमान को कुशीनगर के पडरौना स्थित उसके घर से इसी साल अप्रैल में गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगने के धंधे में अरमान के साथ कुछ स्थानीय पत्रकार भी शामिल थे। अरमान साल 2009 से ही स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ है। तब मौर्य बसपा के नेता हुआ करते थे। 2009 में स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर से चुनाव लड़ने आये थे। उतभी से पडरौना का रहने वाले अरमान खान उनके साथ रहने लगा।

 स्वामी प्रसाद मौर्य कौन हैं

स्वमी प्रसाद मौर्य फिलहाल समाजवादी पार्टी के नेता हैं। 2022 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों से पहले मौर्य भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। चुनाव के समय मौर्य ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा नेता हुआ करते थे। 2017 में भाजपा की लहर देखकर मौर्य ने मायावती का साथ छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी। मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्या भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं।

News Source : Lokmat News Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button