नये प्रमंडलीय आयुक्त ने किया पद भार ग्रहण

आर.के .राय समस्तीपुर

सारण प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर लोकेश कुमार सिंह के द्वारा गुरूवार को पदभार ग्रहण किया गया। उन्होंने पूर्व आयुक्त सारण प्रमंडल श्री नर्मदेश्वर लाल से पदभार ग्रहण किया, जिनका स्थानांतरण तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर में हुआ है। पदभार ग्रहण करने के बाद नये प्रमंडलीय आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि सरकार के प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय पर पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा और सभी कार्यो में गति प्रदान की जाएगी। उन्होने कहा कि मेरे समक्ष जो भी समस्या लाई जाएगी उसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। भार मुक्त होते हुए पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त श्री लाल के द्वारा नये प्रमंडलीय आयुक्त को शुभकामनाएं दी गयी। उन्होंने कहा कि नये प्रमंडलीय आयुक्त अपने बेहतरीन कार्य के लिए जाने जाते हंै। इस प्रमंडल का शौभाग्य है कि इनका पदस्थापन यहाँ हुआ है। श्री लाल ने प्रमंडल के सभी कर्मियो की कार्यांे की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने छपरा वासियों के प्रति भी विशेष रुप से आभार व्यक्त किया और कहा कि यहाँ के लोगों का सहयोग सदैव मिला है। श्री सिंह, इसके पहले कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति के पद पर कार्यरत थे। ये पूर्व सारण एवं सिवान के जिलाधिकारी भी रह चुके है। इसके पूर्व नये प्रमंडलीय आयुक्त सिंह का आयुक्त कार्यालय कर्मियांे द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रभार ग्रहण के समय पुलिस उप महानिरीक्षक, विजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक, हरकिशोर राय, अपर समाहत्र्ता, अरुण कुमार सिंह के साथ सारण प्रमंडल के कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button